Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लोकसभा आम चुनाव 2024 : राजकार्य निष्पादन में बहाना बनाने वाले अधिकारियों, कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

लोकसभा आम चुनाव 2024 : राजकार्य निष्पादन में बहाना बनाने वाले अधिकारियों, कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य कारणों से राजकार्य निष्पादन में समर्थ नहीं होने का हवाला देने वाले अधिकारियों, कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृति की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सीकर कमर चौधरी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत मतदान दलों, निर्वाचन दायित्वों के संपादन के लिए नियुक्त किये जाने वाले अधिकारियों, कार्मिकों द्वारा स्वास्थ्य कारणों से चुनाव डयूटी से मुक्ति चाहने के लिए प्रार्थना पत्र पूर्व की भांति सीधे ही जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना संभावित है।

इस प्रकार के प्रार्थना पत्र संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की टिप्पणी के साथ इस कार्यालय को भिजवायें जायें जिसमें विगत 6 माह में लिये गये चिकित्सा अवकाशों का भी विवरण अंकित हो ताकि श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय, सीकर में गठित मेडिकल बोर्ड से इनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाकर आगामी कार्यवाही की जा सकें।

कतिपय अधिकारी, कार्मिकों द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में काफी समय से स्वास्थ्य कारणों से राजकार्य निष्पादन में समर्थ नहीं होने का हवाला दिया जाता है। ऐसे अधिकारियों, कार्मिकों के संबंध में नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृति की कार्यवाही अमल में लाई जाये तथा मेडिकल बोर्ड द्वारा किये गये स्वास्थ्य परीक्षण का अंकन उनके सेवाभिलेख में किया जाकर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित किया जायें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur