Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली

नशा छोड़ने का संकल्प कराया

सीकर, लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट सीकर द्वारा दीपावली कच्ची बस्ती में जाकर जरूरतमंदों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम करके खुशियां मनाई। जिला प्रमुख अरुण पारीक द्वारा आज कच्ची बस्तियों में मजदूर वर्गों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया तथा उनको नशा छोड़ने का संकल्प कराया और इस त्योहार के बारे में बताया की यह त्योहार रामचंद्र जी की विजय यात्रा पर खुशियां मनाने के लिए मनाया जाता है। प्रभारी अरुण पारीक ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गरीबों के संग त्यौहार मनाना और और उन की खुशियों में शामिल होना है। ट्रस्ट द्वारा साल भर सेवा कार्य किये जाते है। आज के कार्यक्रम में विधान पारीक, राजेश,दिनेश कच्ची बस्तियों के सदस्य मजदूर वर्ग छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे सभी शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur