Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने रैवासा पीठाधीश्वर डॉ राघवाचार्य महाराज को दी श्रद्धांजलि

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने रैवासा पीठाधीश्वर डॉ राघवाचार्य महाराज को दी श्रद्धांजलि

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर सेन मंदिर में मंगलवार को ट्रस्ट की मासिक मीटिंग में रैवासा पीठाधीश्वर अनंत विभूषित डॉ राघवाचार्य महाराज वेदांती को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा ने महाराजश्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे जीवन से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि महाराजश्री श्रीरामचरितमानस से बहुत प्रभावित थे और इसका प्रभाव उनके जीवनकाल में देखने को भी मिलता है । उन्होंने कहा कि इस ग्रंथ के अनुसार काम, क्रोध और लोभ पर अंकुश लगाने हेतु बहुत ही सरल मंत्र बताया । श्री राम जय राम जय जय राम इसके नियमित अभ्यास से इंसान को अपनी इन्द्रियों को वश में करने की शक्ति मिलती है । ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा महाराजश्री के जीवन पर प्रकाश डाला । बैठक में उपस्थित जनों ने महाराजश्री को पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर संरक्षक प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रमेश छिंछासवाला, रामपाल कुमावत, रघुनाथ कुमावत, द्रोणाचार्य, लालचंद कुमावत, सुनिल शर्मा, अमित सोनी, सांवरमल शर्मा, लोकित दहिया, रोहित दहिया, लक्ष्मीनारायण शुक्ल आदि मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur