Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए निकाली लॉटरी

,

विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए निकाली लॉटरी


बुधगिरी मडी महंत श्री दिनेश गिरी महाराज द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी, ( बाबूलाल सैनी) बुधगिरी मेला ग्राउंड में 20 जनवरी से 26 जनवरी तक होने वाला विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग ले रही 32 टीमों के लिए मंगलवार शाम को बुद्धगिरी मंडी प्रांगण स्थित हॉल में श्री दिनेश गिरी जी महाराज के हाथों से लॉटरी निकाली गई । जिसमें कौन सी टीम किस टीम के सामने खेलेगी इसका फैसला हो गया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है सभी टीमें फतेहपुर तहसील की होगी। श्री दिनेश गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलें खेलने से युवाओं की शारीरिक संरचना को बल मिलता है । खिलाड़ियों को बताया कि अगर आपके द्वारा यह प्रतियोगिता बेहतर तरीके से और आपसी प्रेम से खेलेंगे तो आने वाले समय में यहां कबड्डी हो वॉलीबॉल हो या फिर अन्य खेल बड़े स्तर पर करवाने का भी विचार भी किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur