Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ई -उपहार कूपनों की लॉटरी 31 अगस्त को निकाली जायेगी

ई -उपहार कूपनों की लॉटरी 31 अगस्त को निकाली जायेगी

मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति के समक्ष

सीकर, क्षेत्रीय उप निदेशक कृषि विपणन विभाग दयानंद सिंह ने बताया कि ई—नाम के माध्यम से कृषि उपज को विक्रय तथा ई—भुगतान के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत एक जनवरी से 30 जून 2023 तक ई—नाम पोर्टल पर खण्ड स्तर पर जारी किए गए ।

उन्होंने बताया कि ई—उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति के समक्ष 31 अगस्त 2023 को दोपहर 3.30 बजे डिजिटल माध्यम से कार्यालय, कृषि उपज मण्डी समिति सीकर में स्थित सभागार में मण्डी सचिवों, व्यापर संघ प्रतिनिधियों, किसान संघ प्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों व सर्वसाधारण के समक्ष लॉटरी निकाली जायेगी। कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रूपये व तृतीय पुरस्कार 20 हजार रूपये लाभार्थी को दिए जाकर लाभान्वित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur