Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत ई-उपहार कूपनों की लॉटरी कल निकाली जाएगी

कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत ई-उपहार कूपनों की लॉटरी कल निकाली जाएगी

सीकर, क्षेत्रीय उप निदेशक कृषि विपणन विभाग खण्ड-सीकर दयानन्द सिंह ने बताया कि ई-नाम के माध्यम से कृषि उपज को विक्रय तथा ई-भुगतान के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई “कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत एक जनवरी से 30 जून 2024 तक ई-नाम पोर्टल पर खण्ड स्तर पर जारी किए गए ई-उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति के समक्ष 20 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे डिजिटल माध्यम से कार्यालय, कृषि उपज मंडी समिति, सीकर में स्थित सभागार में मण्डी सचिवों, व्यापार संघ प्रतिनिधियों, किसान संघ प्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों व सर्वसाधारण के समक्ष लॉटरी निकाली जायेगी। कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार 50,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रूपये व तृतीय पुरस्कार 20,000 रूपये लाभार्थी को दिए जाकर लाभान्वित किया जायेगा।’

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur