Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 18 जून को लक्ष्मणगढ़ आएंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

18 जून को लक्ष्मणगढ़ आएंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

सीकर, राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 18 जून को लक्ष्मणगढ़ दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर लगभग सुबह 9:30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 10 बजे वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

बैठक के बाद शिक्षा मंत्री दोपहर 1 बजे लक्ष्मणगढ़ से नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।


आगामी कार्यक्रम सारांश:

  • तारीख: 18 जून 2025 (बुधवार)
  • स्थान: लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर
  • समय:
    • 9:30 AM: आगमन
    • 10:00 AM: जल संरक्षण अभियान की समीक्षा बैठक
    • 1:00 PM: नागौर के लिए प्रस्थान
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur