Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / संतों के सानिध्य व प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा महात्मा फुले समाज सेवा अवार्ड व सम्मान समारोह का आयोजन

संतों के सानिध्य व प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा महात्मा फुले समाज सेवा अवार्ड व सम्मान समारोह का आयोजन

13 अप्रैल को शाम 4.15 बजे श्याम मैरिज गार्डन में स्व. बागड़ी की 10वीं पुण्यतिथि पर होगा आयोजन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से समाजसेवी स्व आनंद कुमार बागड़ी की 10वीं पुण्यतिथि पर 13 अप्रैल को शाम 4.15 बजे रेलवे स्टेशन रोड पर श्रद्धा नाथ जी महाराज के आश्रम के पास स्थित श्याम शरणम् मैरिज गार्डन में महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चैयरमेन महेश बागड़ी व कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश बागड़ी ने बताया कि 13 अप्रैल को पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई जाएगी तथा इस अवसर पर संतों के सानिध्य रहेगा वहीं प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी रहेगी। ट्रस्ट के मंत्री बाबूलाल सैनी ने बताया कि शेखावाटी के सिद्ध संत चंचल टीला आश्रम झुंझुनूं के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लक्षमनगढ निवासी जयपुर प्रवासी समाजसेवी रामप्रसाद राकसिया व शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले सांवरमल शर्मा बंधु जी (मरणोपरांत) को महात्मा ज्योतिबा फुले समाजसेवा अवार्ड से नवाजा जाएगा जबकि सरकारी सेवा में चयनित करीब एक दर्जन युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मंचस्थ अतिथि होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur