Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 131 लीटर जल की कावड लेकर पहुंचा महावीर

131 लीटर जल की कावड लेकर पहुंचा महावीर

सोमवार को करेगा भोलेनाथ का जलाभिषेक

फतेहपुर, कस्बे के वार्ड नंबर 39 के रहने वाले महावीर सैनी उदयपुरवाटी के लोहागर्ल तीर्थ धाम से 131 लीटर की कावड़ लेकर फतेहपुर पहुंचा है जो सोमवार सुबह कैंसर के ऐतिहासिक श्री सारनाथ जी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। वही महावीर के साथी संदीप मेघवाल भी 51 लीटर की कावड़ लेकर 60 महिलाओं के अपने जत्थे के साथ फतेहपुर पहुंचा है। महावीर सैनी ने बताया कि उसने पहले 90 लीटर की कावड़ के साथ शुरुआत की थी उसके बाद 100 लीटर फिर 121 लीटर और इस साल 131 लीटर की कावड़ लेकर फतेहपुर पहुंचा है। 90 किलोमीटर के इस सफर में संदीप को 75 घंटे का समय लगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur