Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : ‘मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में विमोचन

Sikar News : ‘मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में विमोचन

Book launch of Main Jhabar Singh Kharra in Sikar

यूडीएच मंत्री के कर कमलों से 142 पेज की पुस्तक का लोकार्पण
सीकर, यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीमाधोपुर झाबर सिंह खर्रा के आवास पर 142 पेज की पुस्तक मैं झाबर सिंह खर्रा का विमोचन किया गया।

पुस्तक का लोकार्पण स्वयं मंत्री झाबर सिंह खर्रा के कर कमलों द्वारा हुआ।


कई गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षाविद शिवकुमार जोशी, पुस्तक के संपादक विवेकानंद शर्मा, प्रकाशक श्री गोविंदम श्रीमाधोपुर के सुरेश कुड़ी, संवाद सेतु के दिलीप शर्मा और श्रवण चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


जीवन और संघर्ष पर आधारित पुस्तक

संपादक विवेकानंद शर्मा ने बताया कि पुस्तक में खर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को विस्तार से रेखांकित किया गया है।

प्रकाशक सुरेश कुड़ी ने कहा कि नेताओं की जीवनी उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता को समझने का सशक्त माध्यम होती है। ऐसी पुस्तकें केवल घटनाओं का विवरण नहीं देतीं, बल्कि मूल्यों और नैतिकता की सीख भी प्रदान करती हैं।


तीन दर्जन से अधिक आलेख

संवाद सेतु के दिलीप शर्मा ने कहा कि संपादक और प्रकाशक ने धैर्य व सूक्ष्म दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के कृतित्व को जनता के सामने रखा है।

पुस्तक में पंडित नागरमल लोकनाथका गुरुजी का आलेख, सहपाठी सत्यनारायण खाण्डल के संस्मरण सहित तीन दर्जन से अधिक आलेख और छायाचित्र शामिल हैं, जो खर्रा परिवार की जीवन यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur