Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मकर संक्रान्ति पर घायल पक्षियों के इलाज की विशेष व्यवस्था

मकर संक्रान्ति पर घायल पक्षियों के इलाज की विशेष व्यवस्था

Sikar News (सीकर समाचार) : मकर संक्रान्ति पर घायल पक्षियों के इलाज की विशेष व्यवस्था

सीकर,  मकर संक्रान्ति (14 जनवरी 2026) के अवसर पर पतंगबाजी के दौरान घायल होने वाले पशु-पक्षियों के त्वरित उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह जानकारी संयुक्त निदेशक पशुपालन सीकर डॉ. राजेन्द्र कृष्ण काला ने दी।

सुबह 8 से रात 8 बजे तक इलाज

डॉ. काला ने बताया कि सीकर नगर परिषद क्षेत्र में मकर संक्रान्ति के दिन बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, सीकर में
 प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक
घायल पशु-पक्षियों के लिए निरंतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक

घायल पक्षियों के उपचार के लिए निम्न चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है—

  • डॉ. कमल मोर्य, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी
    प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
     9928083661

  • डॉ. दिनेश सैनी, पशु चिकित्साधिकारी
     दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक
     8114432530

  • डॉ. धन्नाराम जांगिड़, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी
     सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
     9829531178

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन जारी

पतंग की डोर से घायल पक्षियों की आपात सहायता एवं त्वरित उपचार के लिए
 हेल्पलाइन नंबर: 9829531178
जारी किया गया है।

नागरिकों से अपील

पशुपालन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई घायल पक्षी दिखाई दे, तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखकर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय पर उसका उपचार हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur