Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / निर्जला एकादशी पर मंदिरों में आम, चीनी, छतरी की प्रदान

निर्जला एकादशी पर मंदिरों में आम, चीनी, छतरी की प्रदान

गौवंश को खिलाया हरा चारा व गुड़ व राहगीरों को वितरित की छाछ

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] भगवा रक्षा वाहिनी की ओर से लक्षमनगढ नागरिक परिषद सूरत के अध्यक्ष समाजसेवी प्रभूदयाल काबरा की प्रेरणा से व भामाशाह दानदाताओं के सहयोग से निर्जला एकादशी पर गोवंश को हरा चारा व गुड खिलाया जबकि राहगीरों को छाछ के पैकेट वितरित किए एवं शहर के प्रमुख मंदिरों में आम,चीनी व छतरी प्रदान की तथा बस्ती में आम का वितरण किया।

यह जानकारी देते हुए भगवा रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष जयशंकर पुजारी ने बताया कि इस अवसर पर वाहिनी के संरक्षक सुरेश जाजोदिया, महामंत्री अमित कुमार जोशी, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष ताराचंद ठेकादार, रवि प्रकाश जोशी ,नवीन काछवाल, मंत्री भगवती प्रसाद चिरानिया, अंकित दायमा, विनोद पाराशर, पुरुषोत्तम चोटिया, सुरेश बीवीपुरिया आदि ने सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur