Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मनोज मील ने संभाला सीकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का कार्यभार

मनोज मील ने संभाला सीकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का कार्यभार

सीकर, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनू के अध्यक्ष मनोज मील ने सीकर जिला आयोग का अतिरिक्त कार्यभार बुधवार को संभाल लिया है। राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार ने संबंध में आदेश जारी किए थे। मनोज मील चूरू जिला आयोग का भी अतिरिक्त कार्यभार पहले से ही संभाल रहे हैं।

इस मौके पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार जोशी ने आशा जताई कि मनोज मील के कार्यभार संभालने के बाद अब आयोग में लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी । गौरतलब है कि मील के झुंझुनू जिला आयोग के अध्यक्ष रहते हुए झुंझुनू में प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur