Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मारपीट कर 50 हजार रूपये छीनने का मामला दर्ज

मारपीट कर 50 हजार रूपये छीनने का मामला दर्ज

स्थानीय पुलिस थाने में एक जने ने मारपीट व रूपये छीनने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार हरि सिंह सुण्डा
निवासी काकरिया की ढाणी तन मऊ ने मामला दर्ज कराया है कि 21 मार्च शाम को कांकड़ का बालाजी ढाणी गलकट्या में मेला देखने के बाद शाम सवा छह बजे वह अपने दोस्त मुकेश चौपड़ा के साथ बाइक से श्रीमाधोपुर डीजे के पैसे देने जा रहे थे। कांकड़ के बालाजी के पास प्रकाश, सुरेन्द्र पुत्र बलदेव पूनियां व एक अन्य ने उनको बीच में रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर 50 हजार रूपए व उसके गले में पहनी एक चांदी की चैन छीन ली । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur