Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

खण्डेला, [आशीष टेलर] खंडेला कस्बे के निकटवर्ती ग्राम निमेडा में एक विवाहिता रात को फंदे पर झूलती हुई मिली, जिसकी सूचना मृतका के परिवार जनों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी इस पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पीहर पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि कई दिन से मृतका से ससुराल वालों के द्वारा मारपीट की जा रही थी जिसके कारण वह कई दिनों से परेशान चल रही थी। वहीं मृतका के भाई मनीष कुमार वर्मा ने खंडेला थाने में भी इस मामले की रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है उसके ससुराल वालों के द्वारा उसकी हत्या की गई है। मृतका का नाम पूजा वर्मा बताया जा रहा है जो आज पूरा निवासी है और निमेड़ा में उसका ससुराल है। परिजन उसे लेकर खंडेला सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी के बाहर भी मृतका के कई पीहर पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और कई देर तक उन्होंने मोर्चरी के बाहर धरना भी दिया साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की। मौके पर खंडेला थाना पुलिस सहित डिप्टी गिरधारी लाल पहुंचे, और परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन मानने और मृतका का खंडेला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur