Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मारूती वेन से तीस हजार रूपये व कागजात हुए पार

मारूती वेन से तीस हजार रूपये व कागजात हुए पार

श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] कस्बे के खण्डेला बाजार में खड़ी एक मारूती वेन से अज्ञात चोरों ने एक थैला पार कर लिया जिसमें तीस हजार रूपये नकद व कागजात रखे हुए थे। चौकी प्रभारी शंकर लाल स्वामी ने बताया कि वार्ड 22 निवासी पीडि़त महेश कुमार सैनी ने रिर्पोट दी है कि वह नमकीन बनाने का काम करता है बुधवार सुबह करीब साढे 10 बजे अपनी मारूती वेन लेकर खण्डेला बाजार में नमकीन बानने का सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद भुगतान करने के लिए गाडी से बैग लेने आया तो बैग नहीं मिला बैग में तीस हजार रूपये नकद, एटीएम, आधार कार्ड, मारूती वेन व पिकअप गाड़ी के कागजात, ड्राईविंग लाईसेन्स रखा था। पुलिस ने मामाल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 11 जनवरी को इसी बाजार से एक व्यापारी से डेढ लाख की लूट हुई थी जिसका आज तक पता नहीं चल सका ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur