Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मास्क, तोलिया व हाथों के ग्लॅब्स भेंट कर पुष्प वर्षा की

मास्क, तोलिया व हाथों के ग्लॅब्स भेंट कर पुष्प वर्षा की

जाट बाजार,कल्याण सर्किल व पुलिया के नीचे उद्योग नगर थाने पर

सीकर, विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट काल में दिन रात अपने परिवारों से दूर रहकर जनसामान्य की सेवा करने वाले पुलिस के कोरोना योद्धाओं का जाट बाजार,कल्याण सर्किल व पुलिया के नीचे उद्योग नगर थाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कल प्रातः 11:00 बजे सीकर नगर के प्रमुख कार्यकर्ता तीनों स्थानों पर एकत्र होकर इस तपती धूप में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को मास्क, तोलिया, एवं हाथों के ग्लोब्स भेंट किए तथा उन पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया तथा भारत माता एवं वंदे मातरम के उद्घोष लगाए। इस कार्यक्रम में प्रांत प्रोढ प्रमुख सत्यनारायण , विभाग प्रचारक विशाल , सह जिला कार्यवाह पुरुषोत्तम मिश्रा , चितरंजन सिंह राठौड़, सुधीर गर्ग , रोहित सैनी,तिलक वेदी सहित नगर के गणमान्य बन्धु उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur