Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मीडिया अधिप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठित

मीडिया अधिप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठित

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव 2023, लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान विज्ञापन अधिप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग कमेठी का संशोधित गठन कर निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिटर्निंग ऑफिसर हैण्डबुक, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हैण्डबुक तथा मीड़िया हैण्डबुक में प्रद्धत निर्देशानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेगी।

आदेशानुसार कमेटी के अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सीकर होंगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी,सीकर सदस्य, प्रभारी अधिकारी, मीडिया प्रकोष्ठ सीकर सदस्य सचिव, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी मीडया प्रकोष्ठ सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,सीकर सह सदस्य सचिव, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, एन.आई.सी. सीकर तथा पवन जोशी पत्रकार सीकर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur