Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर किशोरपुरा में मीटिंग आयोजीत

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर किशोरपुरा में मीटिंग आयोजीत

पोस्टर का हुआ विमोचन

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया रविवार को अहीर रेजिमेंट जनजागरण अभियान सम्मेलन को लेकर किशोरपुरा के बाबा भभूता सिद्ध जी महाराज के स्थान पर यादव समाज की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें अहीर रेजीमेंट के पोस्टर का विमोचन किया गया।यादव समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल थे ।इस अवसर पर बद्री प्रसाद फौजी, सूरजमल फौजी ने यादव समाज के इतिहास के बारे में जानकारी दी ।साथ ही 16 अप्रैल 2023 को किशोरपुरा, भानीपुरा व खटकड़ से सैकड़ों की संख्या में रेजिमेंट की मांग को लेकर मानसरोवर में होने वाले सम्मेलन में पहुंचने का निवेदन किया गया और सभी समाज के गणमान्य लोगों को होने वाली रेजिमेंट की मीटिंग के लिए पीले चावल देकर आग्रह कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर किशोरपुरा सरपंच जगदीश प्रसाद यादव, खटकड़ के पूर्व सरपंच बलराम यादव, हनुमान मेहता, हनुमान गुरुजी,दीनाराम यादव,शिंभू दयाल यादव, मुक्ता राम यादव, भगवान सहाय यादव, रामकुमार यादव, बनाराम यादव, फूलाराम यादव, डॉ बीएल चोपड़ा समेत यादव समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ओर अहिर रेजीमेंट पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur