Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / स्थानीय संघ नीमकाथाना पर इको क्लब प्रभारी व स्काउटर गाइडर की बैठक आयोजित

स्थानीय संघ नीमकाथाना पर इको क्लब प्रभारी व स्काउटर गाइडर की बैठक आयोजित

सीकर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में इको क्लब प्रभारियों व स्काउटर एवं गाइडर की मीटिंग में बंसत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस दौरान सम्भागियों को स्काउट गाइड गतिविधियों में राज्य मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा जिसमे वर्ष 2025-26 योजनानुसार कार्य योजना बनाकर गतिविधियों का सफल संचालन कर स्काउट गाइड बालकों का सर्वांगीण विकास व सुयोग्य नागरिक तैयार कर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इस मौके पर सीबीईओ नीमकाथाना ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित संभागियों को अपने दायित्वो का निर्वहन कर समय पर अंजाम देवे ताकि नीमकाथाना का नाम इतिहास बन सकें। पंचायत समिति के सभी विद्यालय में संस्थापक प्रधान सक्रिय रूप से स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन करावें। सचिव दिलीप कुमार तिवाड़ी ने उपस्थित महानुभावों का आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur