Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों की बैठक 28 अगस्त को

प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों की बैठक 28 अगस्त को

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर एवं नोडल अधिकारी ईईएम प्रकोष्ठ मनमोहन मीना ने बताया कि आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रक्रिया के तहत प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों की बैठक 28 अगस्त 2023 को प्रात: 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी। उन्होंने संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारियों को निर्देश दिये है कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बैठक में सम्पूर्ण तैयारी एवं आवश्यक रिपोर्ट के साथ नियत समय पर उपस्थित होने का श्रम करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur