Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जाट छात्रावास स्नेह मिलन समारोह की तैयारीयों को लेकर बैठक आयोजित

जाट छात्रावास स्नेह मिलन समारोह की तैयारीयों को लेकर बैठक आयोजित

फतेहपुर, आगामी 20 नवंबर को जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जाट हॉस्टल स्नेह मिलन की तैयारीयों को लेकर फतेहपुर चौधरी चरण सिंह जाट बोर्डिंग में मीटिंग का आयोजन किया गया। बेठक का आयोजन पूर्व कॉलेज के अध्यक्ष मामराज जाखड़ के नेतृत्व में किया गया। बैठक में नरेन्द्र बाटङ ने कहा 20 नवंबर को जाट समाज के अग्रणी विजय पुनियां के जन्मदिवस के अवसर दिन पर जयपुर में आयोजित होने जा रहा जाट छात्रावास स्नेह मिलन समारोह में सीकर जिले के जाट हॉस्टल जयपुर में रहे और होस्टल से जुड़े हुए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा जयपुर पहुंचे। एक कमेटी का गठन करके समारोह की तैयारीयों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सीकर जिले के सभी उपखंड क्षेत्रो से होस्टल में रहे सभी जनों को घर-घर जाकर पिले चावलों से निमंत्रण दिया जाएगा।
इस दौरान डा. भगवान सिंह ने कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजस्थान के सभी जिलों में सीकर की तरह ही मीटिंग आयोजित हो रही है और जिले वाइज उपखंड वार जिम्मेदारी देने का काम किया जा रहा है। जयपुर में आयोजित होने जा रहा स्नेह मिलन समारोह को एक उत्सव के रूप में सफल मनाया जाएगा।

स्नेह मिलन समारोह के दौरान जाट होस्टल में पढ़कर बने आईएएस, आरएएस, सहीत अन्य डिपार्टमेंट में बने अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर भगवान सिंह पूर्व लॉ कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष मामराज जाखड़ जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह खीचड़ समाजसेवी सुरेश बगड़िया कामरेड हंसराज कड़वासरा प्यारेलाल छात्र नेता दीपक धारीवाल हॉस्टल इंचार्ज राकेश चौधरी सहित समाज के कई लोग और पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur