Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बजट घोषणा में मंत्रालियक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को शामिल नहीं किये जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

बजट घोषणा में मंत्रालियक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को शामिल नहीं किये जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

राजस्थान राज्य मंत्रालियक कर्मचारी महासंघ अजीतगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] बजट घोषणा 2023-24 में मंत्रालियक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को शामिल नही किये जाने के विरोध में राजस्थान राज्य मंत्रालियक कर्मचारी महासंघ अजीतगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अजीतगढ़ नायब तहसीलदार लाल सिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बजट 2023-24 में मंत्रालियक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को नजरअंदाज किया गया है इसलिए मंत्रालियक कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अजीतगढ़ उपतहसीलदार को दिया गया तथा इस पर शीघ्रता से विचार करने की मांग की। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (ब्लॉक कोषाध्यक्ष) राजेन्द्र शिखवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र सैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविन्द कुमार शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष वरिष्ठ सहायक राजेश मीणा, वरिष्ठ सहायक लालचन्द बुनकर, वरिष्ठ सहायक पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक दीपेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक रमेश कुमावत, कनिष्ठ सहायक दीपिका रायपुरिया, कनिष्ठ सहायक अजय भट्ट सहित मंत्रालियक कर्मचारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur