Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पदों को भरवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

पदों को भरवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सरपंच, वार्डपंच एवं ग्रामवासियों ने

दांतारामगढ, [प्रदीप सैनी ] पचार में सरपंच, वार्डपंच एवं ग्रामवासियों ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से रिक्त चल रहे पदों को भरवाने हेतु मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, जिला कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के नाम ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामवासियों ने मांग की हैं कि स्वास्थ्य केंद्र में जो 5 पद रिक्त चल रहे हैं उन्हें अविलंब भरवाए। इस अवसर पर सरपंच राहुल कुमावत, वार्ड पंचों में इमरान लौहार वार्ड 13, लक्ष्मीनारायण कुमावत वार्ड 10, मोहनलाल कुमावत, प्रभु कुमावत, पूर्व भाजपा इकाई अध्यक्ष गोपाल भगत, जितेंद्र कुमावत, महेश कुमार, सोनू मुंडोतिया, धर्मपाल सिंह शेखावत, श्रवण सिंह राठौड़, भोलूराम मेहरा, रामेश्वर लाल कुमावत, गौरीशंकर कुमावत एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur