Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मूक बधिर बच्ची मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन

मूक बधिर बच्ची मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन

उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खंडेला, (आशीष ट्रेलर) एडवोकेट गोकुल चंद गोदारा के नेतृत्व में अलवर में मूक-बधिर नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की सीबीआई जांच करवाने ,बच्ची को इंसाफ दिलाने तथा गहलोत सरकार द्वारा घटना को दबाने के विरोध व दरिंदों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी खंडेला को ज्ञापन दिया , महिला प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष भगवती देवी स्वामी ने बताया कि राजस्थान में गहलोत सरकार मे महिला और बच्चियां सुरक्षित नहीं है आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं सरकार ऐसी घटनाओं में रोकने में असफल रही, पिछले 3 साल में राजस्थान में ऐसी घटनाओं की कई गुना बढ़ोतरी हुई है इस अवसर पर विधानसभा महिला प्रकोष्ठ सचिव अनीता यादव, प्रकोष्ठ सदस्य पिंकी देवी नायक, एडवोकेट सदीक खान, कुमारी पिंकी मीणा, मोना वर्मा अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur