Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / महाविद्यालय में सफाई कर्मी लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

महाविद्यालय में सफाई कर्मी लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय में सफाई कर्मी लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्राचार्य को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष कर्मा सैनी ने बताया कि महाविद्यालय में सफाई कमी नहीं होने की वजह से कक्षा कक्ष में सफाई को लेकर समस्या बनी हुई है। सफाई की व्यवस्था नहीं बनने पर विद्यार्थी परेशान होते हैं जल्द से जल्द महाविद्यालय सफाई कर्मी लगवाया जाए ताकि सफाई को लेकर समस्या का हल हो सके। जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष सनी दायमा अंकुर सैनी मोहित खुशबू संदीप बबीता समीर खान अरबाज खान शम्मा चौहान यासमीन समरीन दीपिका प्रदीप राहुल अनिल अलका प्रियंका सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur