Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कानून मंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कानून मंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बेटा पढ़ाओ संस्कार सिखाओ संस्था द्वारा सामाजिक सुधार के लिए

भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया को भी दिया गया ज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया ने अपनी सहमति जताते हुए इसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने का दिया आश्वासन

सीकर, बेटा पढ़ाओ संस्कार सिखाओ अभियान की ओर से सामाजिक सुधार के लिए संस्था की तरफ से संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष कवि हरीश शर्मा, सह-संस्थापक आकाश झुरिया, कोषाध्यक्ष अनमोल सुरेका, उपाध्यक्ष विनीत सोनी, टीम सदस्य मनोज नाहरिया व राष्ट्रीय तेजवीर सेना सीकर जिला अध्यक्ष रामप्रसाद धायल बनाई के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, कानून मंत्री, राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा को आज के समाज के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के मुख्य मुद्दे लिंग भेद व जाति भेद को मिटाना था जैसे शिक्षा में समानता का अधिकार, महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग का गठन, विधुर पेंशन राशि जारी की जाये, पुरुष थाने का गठन किया जाये, लड़की के घर से भागने के बाद कोर्ट में पेश होने पर लड़की का बयान (इच्छा) न पूछकर लड़की के माता-पिता की राय लेनी अनिवार्य की जाये, आरक्षण को जड़ से खत्म किया जाये, बेटा-बेटी के मध्य किये जा रहे भेदभाव को खत्म किया जाये, किसी भी लड़की या उसके परिवार के द्वारा लड़के या लड़के के परिवार पर कोई भी मुकदमा या शिकायत दर्ज करवाई जाये तो जब तक लड़के या लड़के के परिवार के खिलाफ दोषी होने के ठोस सबूत नही मिल जाये तब तक लड़के व लड़के के परिवार को हिरासत में नही लिया जाये, पत्नी पीड़ित पुरुष और उसके परिवार को आखिर जो कानूनी व्यवस्था है उसे बदलकर उसे कब इंसाफ मिलेगा, लव जिहाद से बचाने के लिए बहन-बेटियों को प्रेरित किया जाये, बहिन-बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करने वालों को तुरन्त फाँसी की सजा हो।

भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया को भी दिया गया ज्ञापन -: बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सदस्य मनोज नाहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ द्वारा सामाजिक सुधार के लिए विधानसभा चुनावों के भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया को संस्था की तरफ से संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष कवि हरीश शर्मा, अभियान के सह-संस्थापक आकाश झुरिया, कोषाध्यक्ष अनमोल सुरेका, उपाध्यक्ष विनीत सोनी के द्वारा आज के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर डॉ.रामदेव चौधरी, नरेंद्र सारस्वत बलारां, महेंद्र जोशी सीकर सहित इत्यादि भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

मांगो को नही मानने पर चुनावों का बहिष्कार करने तक की दी चेतावनी -: मांगो को नही मानने पर चुनावों का बहिष्कार करने तक की चेतावनी दी गई हैं एवं जो भी उम्मीदवार इन मुद्दों को उठाएगा उसका संस्था समर्थन करेगी। इस पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया ने अपनी सहमति जताते जताते हुए इसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur