Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिले की प्रभारी मंत्री रावत शुक्रवार को भी रहेगी जिले के दौरे पर

जिले की प्रभारी मंत्री रावत शुक्रवार को भी रहेगी जिले के दौरे पर

उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत

सीकर, उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत शुक्रवार को भी जिले के दौरे पर रहेंगी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत 20 जनवरी (शुक्रवार) को प्रात: 10 बजे श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन हॉस्पिटल का निरीक्षण कर क्रॉन्फेंस हॉल में बैठक लेंगी तथा प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी। प्रभारी मंत्री रावत दोपहर 2 बजे अमृता हॉट मेले का निरीक्षण करेंगी तथा दोपहर 3 बजे दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत सायं 6 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur