Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रभारी मंत्री रावत पहुंची खाटूश्यामजी, श्याम मंदिर में किए पूजा-दर्शन

प्रभारी मंत्री रावत पहुंची खाटूश्यामजी, श्याम मंदिर में किए पूजा-दर्शन

सीकर, उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम, देवस्थान मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री शंकुन्तला रावत ने सोमवार को खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया तथा पूजा—दर्शन कर देश — प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री रावत का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व श्याम प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, उपखण्ड़ अधिकारी दांतारामगढ़ राकेश कुमार, थानाधिकारी सुभाष यादव, धर्मेन्द्र गठाला, तनसुख ओला, गोविन्द पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur