Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रभारी मंत्री रावत कल सीकर आएंगी

प्रभारी मंत्री रावत कल सीकर आएंगी

सीकर, उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम, देवस्थान मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत कल सीकर आयेंगी। निजी सहायक अशोक कुमार चौकान ने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत 2 अप्रैल 2023 रविवार को सायं 7 बजे अलवर से प्रस्थान कर रात्रि 10:30 बजे सीकर पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सीकर में करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत 3 अप्रैल 2023 सोमवार को दोपहर 12 बजे कार्यालय जिला कांग्रेस, नवलगढ़ रोड़, इंदिरा गाँधी भवन सीकर में प्रेसवार्ता करेंगी। प्रभारी मंत्री रावत सायं 6 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur