Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रभारी मंत्री संजय शर्मा शुक्रवार को सीकर व नीमकाथाना दौरे पर रहेंगे

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा शुक्रवार को सीकर व नीमकाथाना दौरे पर रहेंगे

सीकर, वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौघोगिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा 13 सितम्बर शुक्रवार को सीकर व नीमकाथाना के दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री शर्मा 13 सितम्बर शुक्रवार को जयपुर से प्रात: 07:30 बजे प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे सीकर सर्किट हाउस पहुचेंगे, जहां जनसुनवाई व पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा प्रात: 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार सीकर में बजट वर्ष 2024—25 की घोषणाओं का क्रियान्वयन, वर्षा, अतिवृष्ठि की स्थिति की समीक्षा एवं जिले से संबंधित योजनाओं, कार्यो के संबंध में बैठक लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री शर्मा सीकर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:50 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार नीमकाथाना में बजट वर्ष 2024—25 की घोषणाओं का क्रियान्वयन, वर्षा, अतिवृष्ठि की स्थिति की समीक्षा एवं जिले से संबंधित योजनाओं, कार्यो के संबंध में बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री शर्मा सायं 5 बजे नीमकाथाना से अलवर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur