सीकर, वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा 23 फरवरी रविवार को सीकर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा अलवर से प्रात:7 बजे प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीकर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा प्रात: 11.40 बजे बजट घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट सभागार सीकर में बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री संजय शर्मा दोपहर 1.15 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा सीकर से दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रभारी मंत्री संजय शर्मा रविवार को सीकर आएंगे
प्रभारी मंत्री संजय शर्मा रविवार को सीकर आएंगे



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।