Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रभारी मंत्री संजय शर्मा आज सीकर आएंगे

,

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा आज सीकर आएंगे

सीकर व नीमकाथाना के अधिकारियों के साथ लेंगे बैठक

सीकर, वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौघोगिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा 13 सितम्बर शुक्रवार को सीकर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री शर्मा 13 सितम्बर शुक्रवार को अलवर से प्रात: 09:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:15 बजे सीकर सर्किट हाउस पहुचेंगे, जहां जनसुनवाई व पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार सीकर में सीकर, नीमकाथाना जिले से संबंधित वर्ष 2024—25 की बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, वर्षा, अतिवृष्ठि की स्थिति की समीक्षा एवं जिले से संबंधित योजनाओं, कार्यो के संबंध में सीकर व नीमकाथाना के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री शर्मा अपरान्ह 3 बजे सीकर से अलवर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur