सीकर, ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने गुरूवार को खाटूश्यामजी पहुंचे और उन्होंने खाटूश्यामजी मंदिर में पूजा—दर्शन किए। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई तथा श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने श्याम मंदिर में दर्शन के बाद जिले के अधिकारियों से विभागीय चर्चा कर खाटूश्यामजी में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि आज से यहां अण्डर ग्राउण्ड लाईन के काम का भी शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी क्षेत्र में नया जीएसएस बनाया है जिससे यहां की विद्युत तंत्र की आपूर्ति को सुदृढ होगी। जीएसएस के बनने से यहां के निवासियों को और अधिक विद्युत आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले खाटू भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए ऊर्जा विभाग लगातार प्रयासरत है तथा जो भी यहां के सुझाव होंगे उन्हें राज्य सरकार को भेजकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेागा। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अरूण जोशी, डीवाईएसपी रींगस संजय बोथरा, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, मंदिर कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह चौहान, विद्युत विभाग के अधिकारी—कार्मिक मौजूद रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने किए बाबा श्याम के दर्शन
ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने किए बाबा श्याम के दर्शन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।