Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने किए बाबा श्याम के दर्शन

ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने किए बाबा श्याम के दर्शन

सीकर, ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने गुरूवार को खाटूश्यामजी मंदिर में पूजा—दर्शन किए। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई तथा श्याम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने नागर का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने श्याम मंदिर में दर्शन के बाद जिले के अधिकारियों से विभागीय चर्चा कर खाटूश्यामजी में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने खाटूश्याम में 100 करोड रुपए में होने वाले विकास कार्यों की डीपीआर पर भी चर्चा की। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अरूण जोशी, नायब तहसीलदार पलसाना श्रवण कुड़ी, खाटूश्यामजी थाना अधिकारी राजाराम लेघा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur