Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज से जिले के दो दिवसीय दौरे पर

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज से जिले के दो दिवसीय दौरे पर

सीकर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 10 फरवरी व 11 फरवरी को जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 10 फरवरी को प्रातः 8.30 बजे सर्किट हाउस जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे सूर्य मंडल पंचायत समिति कार्यालय के सामने फतेहपुर पहुंचेंगे तथा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य मंत्री खर्रा सूर्य मंंडल फतेहपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे लक्ष्मणगढ़ बाल बगडिया, विद्या निकेतन विद्यालय लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगे तथा व्यावसायिक विद्यार्थी सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री खर्रा लक्ष्मणगढ़ से अपराह्न 3.15 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 3.45 बजे नगर परिषद सभागार फतेहपुर पहुंचेगे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। फतेहपुर से सायं 4.50 बजे प्रस्थान कर 5.15 बजे अमृतनाथ आश्रम के दर्शन करेंगे। अमृतनाथ आश्रम से सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर सायं 6 बजे रोसावां पहुंचेंगे एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों से मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम लाल पान हाउस रोसावा में करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 11 फरवरी को प्रात: 8.30 बजे रोसावा में किसान संगोष्ठी में भाग लेंगे। रोसावां से प्रात: 9.15 बजे प्रस्थान कर प्रात 10 बजे रामगढ़ शेखावाटी पहुंचेंगे तथा लाभार्थी संवाद में शामिल होंगे। राज्य मंत्री खर्रा रामगढ़ शेखावाटी से प्रात: 11.15 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur