Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नागर ने बाबा श्याम के दरबार में लगाई हाजरी

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नागर ने बाबा श्याम के दरबार में लगाई हाजरी

सीकर, सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार पहुंचकर शीश नवाकर पूजा—अर्चना की और बाबा श्याम से देश—प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने पूजा—अर्चना के बाद श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर श्याम प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया। इससे पहले मंत्री नागर का राधिका इंटरप्राइजेज पर पालिका के उपाध्यक्ष पूरणमल हरनाथका के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री नागर श्याम के दर्शनों के बाद सालासर के लिये प्रस्थान कर गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur