Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मोटरसाइकिल चोरी करते हुए चार जनों को रंगे हाथ पकड़कर, पुलिस को सौंपा

मोटरसाइकिल चोरी करते हुए चार जनों को रंगे हाथ पकड़कर, पुलिस को सौंपा

रामनिवास धायल ने

रींगस (अरविन्द कुमार) कस्बे में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए कस्बे वासी सतर्क हो गए हैं।शुक्रवार को ऐसा ही मामला कस्बे के मीनू मैचिंग बाजार में देखने को मिला जिसमें 4 बाइक चोरों को होटल शाही निवास के डायरेक्टर रामनिवास धायल की सूझबूझ व सतर्कता से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिनके कब्जे से एक मास्टर चाबी बरामद हुई है,जिसको दो बाइकों के लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल शाही निवास के डायरेक्टर रामनिवास धायल द्वारा युवकों पर करीब 2 घंटे से खाटू मोड़ पर रेकी करते हुए नजर रखी जा रही थी खाटू मोड़ पर चोरी करने में नाकाम होने पर बाइक चोर कस्बे के मीनू मैचिंग बाजार पहुंचे जहां पर खड़ी हुई सुभाष कुमावत व प्रभु सैनी की बाइक के मास्टर चाबी लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। जहां पर पहले से ही पीछा कर रहे रामनिवास धायल व उसके चार दोस्तों के द्वारा युवको को धर दबोचा गया। बाईक चोरों के पकड़ने की सूचना पर व्यापारी इकट्ठा हो गए और युवकों की धुनाई करना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में लेकर थाने पर ले आई जहां पर युवकों से पूछताछ की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur