Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने हैदराबाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीकर में सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने हैदराबाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन सीकर से हैदराबाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने रेल के पायलट का मुंह मिठा कर माला भी पहनाई। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीकर के लोगों के लिए इस साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा हैदराबाद तक मिलेगी। कहा कि उन्होंने रेल मंत्री से मिलकर इस ट्रेन की सुविधा जिले के लोगों के लिए मांगी थी जिसे रेल मंत्री ने स्वीकार करते हुए यह सुविधा प्रदान की है। यह ट्रेन यहां से जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, उज्जैन, भोपाल, जलगांव व औरंगाबाद होती हुए हैदराबाद पहुंचेगी। कहा कि यहां से काफी संख्या में लोग औरंगाबाद व हैदराबाद रहकर काम करते हैं उनको इस ट्रेन से बहुत सुविधा वहां तक पहुंचने की रहेगी।

सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत तक पहुंचने के लिए सीकर से कोई ट्रेन नहीं थी जिसमें वे वहां तक जा सके। हैदराबाद के आस-पास भी बहुत से लोग व्यापार करते हैं वे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कहा कि सीकर से शीघ्र ही रामेश्वर के लिए भी ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। कहा कि वे प्रयासरत हैं जिससे आगामी दिनों में और ट्रेनें लंबी दूरी की मिलने वाली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur