Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सांसद सुमेधानंद विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना

सांसद सुमेधानंद विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना

सीकर, जिला नोडल अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, सीकर राकेश कुमार गढ़वाल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की यात्रा वैन को 16 दिसम्बर 2023 को अपराह्न 3.30 बजे जिला मुख्यालय से सांसद सुमेधानंद सरस्वती के आतिथ्य में हरी झण्डी दिखाकर समारोह पूर्वक जिले के समस्त ब्लॉकों के लिए रवाना की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात संबंधित विभागों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के संबंध में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा भी की जावेगी।

उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त सदस्य, जिला समन्वयक समिति, “विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अब तक आपके विभाग द्वारा की गई कार्यवाही एवं प्रस्तावित कार्यवाही से संबंधित विवरण सहित जिला मुख्यालय पर दोपहर 3 बजे अनिवार्यतः उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur