Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सोमवार को फतेहपुर में

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सोमवार को फतेहपुर में

सीकर, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 24 सितम्बर को मण्डावा से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 11 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11.10 बजे फतेहपुर पहुंचेंगी तथा आम सभा को संबोधित करेंगी। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे फतेहपुर से हैलीकॉप्टर से 12.45 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगी तथा आम सभा को सम्बोधित करेंगी एवं रथ द्वारा यात्रा प्रारम्भ करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रथ द्वारा लक्ष्मणगढ़ से 2.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रसीदपुरा पहुंचेंगी जहां स्वागत कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रसीदपुरा से 2.45 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे सीकर पहुंचेंगी एवं आम सभा को सम्बोधित करेंगी। मुख्यमंत्री राजे सीकर से रथ द्वारा सायं 5 बजे प्रस्थान कर पलसाना 5.30 बजे बाईपास पहुंचेंगी जहां स्वागत कार्यक्रम होगा। पलसाना से 5.45 बजे प्रस्थान कर सायं 6 बजे रींगस बाईपास पहुंचेंगी जहां स्वागत का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सायं 6.20 बजे हैलीकॉप्टर से रींगस से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur