Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एन सी.सी. विस्तार योजना के अन्तर्गत भूतपूर्व सैनिकों की अनुबन्ध के आधार पर भर्ती

एन सी.सी. विस्तार योजना के अन्तर्गत भूतपूर्व सैनिकों की अनुबन्ध के आधार पर भर्ती

सीकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीकर ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीकर के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी भूतपूर्व सैनिकों (जे.सी.ओ. और एन.सी.ओ.) को सूचित किया है कि 30 भूतपूर्व सैनिक जेसीओ (जेसीओ इन्सटेक्टर- सूबेदार, नायब सूबेदार) 58 भूतपूर्व सैनिक एनसीओ (एनसीओ इन्सटेक्टर- हवलदार) अनुबन्ध के आधार पर लिये जायेंगे।
     उन्होंने बताया कि नियम, सेवा शर्तों तथा अन्य जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीकर की zska.sikar@rajasthan.gov ई-मेल तथा टेलीफोन नम्बर 01572-254437 पर सम्पर्क करने के साथ ही कार्यालय समय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी जानकारी ली जा सकती है। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक, जेसीओ तथा एनसीओ जो इन सेवा शर्तों को पूरा करते हैं, वे इस कार्यालय में अपने समस्त दस्तावेजों (एन.सी.सी. निदेशालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार) सहित सम्पर्क कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur