Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी सेल्समैन गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी सेल्समैन गिरफ्तार

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप

रींगस [अरविन्द कुमार] पुलिस द्वारा कल शनिवार को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया। हेड कांस्टेबल कैलाश चंद ने बताया कि 30 नवंबर को लड़की के माता-पिता साड़ी बेचने दिल्ली गए हुए थे पीछे से शाम करीब 5 बजे सेल्समैन राजेश कुमार (36) पुत्र पप्पू राम मराठी निवासी राधाकिशनपुरा सीकर हाल निवास रामेश्वरम कॉलोनी रींगस घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की डर की वजह से यह बात किसी को भी नहीं बताई और 3 दिसंबर को माता पिता को वापस दिल्ली से लौटने पर दुष्कर्म की बात बताई। इस पर लड़की की माता द्वारा 13 दिसंबर को पुलिस थाने में राजेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसको आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur