सीकर में राष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच चरम पर
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-14 बालक) अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है।
बुधवार, 22 जनवरी 2026 को एसबीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सबलपुरा (सीकर) के विभिन्न मैदानों पर खेले गए चार मुकाबलों में शानदार क्रिकेट देखने को मिला।
इन मुकाबलों में राजस्थान, सीआईएससीई, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
ग्राउंड-01: राजस्थान ने यूपी को 41 रन से हराया
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम 67 रन पर सिमट गई।
प्रतुल शर्मा ने अहम बल्लेबाजी की
मोहित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके
ग्राउंड-02: सीआईएससीई ने हरियाणा को 7 विकेट से हराया
हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए।
जवाब में सीआईएससीई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट शेष रहते जीत हासिल की।
भारत (CISCE) ने
21 गेंदों में 39 रन की तेजतर्रार पारी खेली
ग्राउंड-03: मध्य प्रदेश ने पंजाब को 23 रन से हराया
मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए।
पंजाब की टीम जवाब में 93 रन ही बना सकी।
विनय (मध्य प्रदेश)
-
34 गेंदों पर 57 रन
-
गेंदबाजी में 2 विकेट
बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
ग्राउंड-04: जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 15 रन से हराया
जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए।
दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 125 रन तक ही पहुंच सकी।
एम. मुद्रिक बेग (J&K)
43 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी
अनुशासन, जोश और खेल भावना की मिसाल
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। सीकर में खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है।
सेमीफाइनल मैच कार्यक्रम
दिनांक: 23 जनवरी 2026
स्थल: एसबीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सबलपुरा, सीकर
ग्राउंड-01
रिपोर्टिंग समय: प्रातः 09:00 बजे
राजस्थान बनाम सीआईएससीई
ग्राउंड-02
जम्मू-कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश
नोट: सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद हार्ड लाइन मैच खेला जाएगा।
