झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सीकर और झुंझुनूं जिलों में पहले से 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में की गई।
ज्वेलर्स दुकान में हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार 2 फरवरी 2026 को नवलगढ़ निवासी मुकेश बराडिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी वंशिका ज्वैलर्स नाम से दुकान पुरानी हवेली में स्थित है, जहां सोने-चांदी का काम किया जाता है। 31 जनवरी की शाम को वह जयपुर चले गए थे। रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर स्टाफ और उनके पिता घर चले गए। चूंकि हर महीने की पहली तारीख को दुकान बंद रहती है, इसलिए 1 फरवरी को प्रतिष्ठान बंद था।
सुबह खुला तो टूटे मिले ताले
2 फरवरी की सुबह जब स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा तो मुख्य गेट और अंदर के ताले टूटे हुए मिले। सूचना मिलने पर मुकेश बराडिया जयपुर से लौटे और देखा कि दुकान से कई कीमती सामान चोरी हो चुका था।
चोरी हुआ सामान
- करीब 52.2 ग्राम सोने का टुकड़ा
- 2800 ग्राम चांदी की पायल
- करीब 150 ग्राम के 5 चांदी के पेंडल
- 2.8 ग्राम सोने की अंगूठी
- 15,000 रुपये नकद
- करीब 200 ग्राम चांदी का अन्य सामान
- 1 किलो चांदी का पाउडर पैकेट (BSS)
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
नवलगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान सीकर कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या (32) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीकर के गौड़ों की गली, मोहल्ला कुरेशियान, वार्ड नंबर 30 का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपी पर पहले से 23 आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या के खिलाफ
- नकबजनी
- चोरी
- मारपीट
जैसे कुल 23 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
मामले के खुलासे में नवलगढ़ थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
टीम में शामिल रहे:
- थानाधिकारी अजय सिंह
- उप निरीक्षक सीताराम
- कांस्टेबल नरेन्द्र (तकनीकी टीम)
- कांस्टेबल कुलदीप
- कांस्टेबल श्रवण
- कांस्टेबल बाबूलाल
- कांस्टेबल मुकेश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
