सीकर, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने नीमकाथाना क्षेत्र में विभिन्न सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
3 करोड़ 8 लाख की लागत से बनेंगी चार सड़कें
नीमकाथाना में कुल चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिन पर कुल 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत आएगी। इन सड़कों से ग्रामीण इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा।
इन सड़कों का किया गया शिलान्यास
प्रेम सिंह बाजोर द्वारा जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया, वे हैं
-
स्यालोदड़ा से चामुंडा माता मंदिर तक सड़क
-
डाबला जिलों रोड से ढाणी कानीखोरी होते हुए टांटाला तक सड़क
-
जिलो चूहों की ढाणी की सड़क
-
गांवली से स्वामियों की ढाणी तक सड़क
गांव-ढाणी तक मजबूत सड़क नेटवर्क
इस अवसर पर बाजोर ने कहा कि नीमकाथाना क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
