Khatushyam Special Train : हरियाणा राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की खाटू श्याम यात्रियों अब नई ट्रैन की सौगात मिली है। रेलवे द्वारा पांच दिनों तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर रेलवे ने नई स्पेशल ट्रेन का टाइमटेबल भी जारी कर दिया है।
यह रहेंगी टाइमिंग
ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से लेकर एक मार्च तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।Khatushyam Special Train
इन रास्तों से होकर गुजरेगी ट्रैन

इस ट्रेन का रास्ता में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं।Khatushyam Special Train
हरियाणा राजस्थान के यात्रियों को होगा फायदा
खाटूश्याम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे जींद व नरवाना के साथ साथ राजस्थान के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा।
रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।–जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक रेलवे जंक्शन जींद।
