Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नवांगतुक थानाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी का किया स्वागत

नवांगतुक थानाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी का किया स्वागत

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दुपट्टा पहना कर, श्री रामचरितमानस एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर किया अभिनंदन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से नवांगतुक थानाधिकारी महेंद्र सिंह व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमंत तंवर का ट्रस्ट का दुपट्टा पहना कर, श्री रामचरितमानस एवं श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया । ट्रस्ट के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार पुलिस थाना व नगरपालिका पहुंच कर नवांगतुक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की और ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के सेवा कार्यों के लिए सहयोग की कामना की । दोनों अधिकारियों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया । इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक दीनदयाल जोशी, प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रमेश छिंछासवाला, रामपाल कुमावत, नासीर तगाला, अमित सोनी एवं अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur