Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / झुंझुनू SDM रहे शैलेष खैरवा के भाई निखिल खैरवा बनें राजस्थान पुलिस में थानेदार

झुंझुनू SDM रहे शैलेष खैरवा के भाई निखिल खैरवा बनें राजस्थान पुलिस में थानेदार

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के आज घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीमाधोपुर तहसील अंतर्गत झारली ग्राम के ढ़ाणी खैरवा निवासी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेष खैरवा के अनुज निखिल खैरवा सुपुत्र नरेंद्र सिंह खैरवा का राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। खैरवा को 231वीं रैंक मिली है। निखिल खैरवा वर्तमान में सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक के पद पर अहमदाबाद में पदस्थापित है । राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेष पिछले दिनों झुंझुनूं में उपखण्ड अधिकारी थे। आरएएस खैरवा श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र बिजारणियां के निजी रिश्तेदार हैं। उल्लेखनीय है कि बिजारणियां के दामाद के शैलेष खैरवा अग्रज भ्राता है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur