Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नौ कार्टून पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक इनोवा कार पकड़ी

नौ कार्टून पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक इनोवा कार पकड़ी

रींगस पुलिस ने

रींगस [अरविन्द कुमार] रींगस पुलिस द्वारा शनिवार रात्रि को गश्त के दौरान सूचना मिलने पर सुबह करीब 4:30 बजे जयपुर से सीकर की तरफ जा रही इनोवा कार को रुकने का इशारा किया तो इनोवा के चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगा कर ले गया,जिसको पुलिस चालक राकेश मीणा द्वारा 9 किलोमीटर पीछा करने पर बावड़ी स्टैंड के करीब इनोवा में सवार दोनों युवक कार को बीच सड़क पर छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि इनोवा की तलाशी लेने पर उसमें पंजाब निर्मित 9 कार्टून अवैध शराब के भरे हुए थे,जिनमें 105 अंग्रेजी शराब की बोतले थी। दोनों युवक एक दूसरे को महेश व अशोक नाम से पुकार रहे थे।पुलिस ने अवैध शराब के साथ इनोवा कार को आबकारी एक्ट में जब्त किया।अवैध शराब पकड़ने की कार्यवाही सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह शेखावत के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल भूपेंद्र यादव, चालक राकेश मीणा व होमगार्ड विनोद के द्वारा की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur